विशेष अभियान में हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में 33 अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 May 2025 6:23 PM

विज्ञापन

एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पुलिस जिला अंतर्गत चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बगहा. एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर पुलिस जिला अंतर्गत चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में 33 लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि पुलिस की कार्रवाई व उपलब्धियों में क्रमश: हत्या मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अभियुक्त की संख्या 1, एनडीपीएस एक्ट के कांड में गिरफ्तार व जेल भेजे गए अभियुक्त की संख्या 1, शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 6, शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 1, वारंट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 22 तथा 32.7 लीटर देवी व 4.375 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. इस प्रकार 1 कुर्की समेत कुल 63 वारंटों का निष्पादन किया गया है. एसपी ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 821 वाहनों की जांच की गयी. जिस दौरान विभिन्न वाहनों पर कुल 1 लाख 7 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन