नरकटियागंज में 2.4 लाख लाभुकों ने नहीं कराया ई केवाईसी, अब राशन से होंगे वंचित

Published at :25 Feb 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
नरकटियागंज में 2.4 लाख लाभुकों ने नहीं कराया ई केवाईसी, अब राशन से होंगे वंचित

अनुमंडल अनुश्रवण निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुई.

विज्ञापन

नरकटियागंज. अनुमंडल अनुश्रवण निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने की. एसडीएम श्री गुप्ता ने सदस्यों की बातों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को हर हाल में कार्यवाही का निर्देश दिया. एसडीएम ने कहा कि सभी आपूर्ति पदाधिकारी हर हाल में लाभुकों का ई केवाईसी करवा दें. 31 मार्च तक ई केवाईसी नही कराने वाले लाभुकों को राशन से वंचित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि अनुमंडल में अभी तक 2 लाख 4 हजार 877 लाभुकों ने ईकेवाइसी नहीं कराया है. इसमें नरकटियागंज प्रखंड में 59068 गौनाहा 33092 लौरिया 43388 मैनाटांड़ 34815 और सिकटा 34514 लाभुक शामिल हैं. उन्होंने बताया कि जन वितरण दुकानदारों की ओर से ये शिकायत मिल रही है कि राशन कार्ड बनाने के दौरान पॉश मशीन में नाम नहीं दिखे जाने की शिकायत मिल रही हैं. मामले में संबंधित विभाग से बात की गयी है, पत्राचार किया गया है. उन्होंने अधिकारियों को नेट वेट रेट पर राशन वितरण की मॉनिटरिंग करने को कहा. एसडीएम ने कहा कि अभी तक राशन वितरण को लेकर कही से कोई शिकायत नही मिल रही है. उन्होंने कहा कि नये जनवितरण दुकान के लिए अधिसूचना जारी कर दी गयी है. 17 फरवरी से 17 मार्च तक फार्म भरने की तिथि निर्धारित की गयी है. फार्म रजिस्ट्री के माध्यम से ली जाएगी. उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों को हर हाल में राशन कार्ड बनवा लें. बैठक में सभापति रीना देवी, प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार,सांसद प्रतिनिधि प्रकाश गुप्ता, हरीशंकर प्रसाद उपेन्द्र वर्मा समेत एमओ अमरेन्द्र कुमार समेत लौरिया, सिकटा, गौनाहा, मैनाटांड़ के एम ओ गोदाम प्रबंधक व जावेद आलम आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन