यात्रियों से भरी ऑटो का चक्का ब्लास्ट होने से आधा दर्जन जख्मी

एनएच 727 बगहा-बेतिया मार्ग पर शुक्रवार को मलपुरवा पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी एक ऑटो का अचानक चक्का ब्लास्ट कर गया.
बगहा. एनएच 727 बगहा-बेतिया मार्ग पर शुक्रवार को मलपुरवा पेट्रोल पंप के पास यात्रियों से भरी एक ऑटो का अचानक चक्का ब्लास्ट कर गया. जिससे ऑटो सड़क के नीचे जाकर पलट गया. ऑटो में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों में से दो महिला जख्मी हो गयी. वही शेष लोगों को भी हल्की-फुल्की चोट लगी. परिजनों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. बता दें कि घायलों में नगर के दीनदयाल नगर निवासी बंधु साह की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी व 50 वर्षीय सुमित्रा देवी शामिल है. वही अनीता के बांह व शरीर में कई जगह चोट के निशान है . चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चोट की जानकारी के लिए एक्स-रे लिखा है. परिजनों ने बताया कि हम लोग दीनदयाल नगर से ऑटो में सवार होकर धनहा अपने संबंधी के घर गए थे. वहां से हम लोग सुबह आ रहे थे कि मलपुरवा पेट्रोल पंप के पास अचानक ऑटो का चक्का ब्लास्ट कर गया और ऑटो पलट गया. जिससे हम लोग जख्मी हो गए. इलाज के बाद चिकित्सक ने सभी को खतरे से बाहर बताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




