Begusarai News : सिंघौल में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में दहशत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Begusarai News : सिंघौल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार की शाम अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
विज्ञापन
बेगूसराय. सिंघौल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में रविवार की शाम अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आकाशपुर निवासी रामानंद सिंह उर्फ व्यापारी के पुत्र रामनिवास सिंह उर्फ कारे (30) के रूप में की गई है.
दियारा इलाके से दूध लेकर आ रहा था सेंटर, रास्ते में हुई घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त युवक दूध सेंटर में काम करता था. शाम के समय दियारा से दूध लेकर सेंटर आ रहा था. इसी क्रम में घात लगाये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद इलाके में जहां दहशत का माहौल बना हुआ है वहीं पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










