Begusarai News : राजद की युवा चौपाल को सफल बनाने के लिए आगे आएं कार्यकर्ता : फैजुर रहमान

Updated at : 02 Mar 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : राजद की युवा चौपाल को सफल बनाने के लिए आगे आएं कार्यकर्ता : फैजुर रहमान

Begusarai News : आगामी पांच मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में आयोजित युवा चौपाल की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तरीय युवा चौपाल का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के आजाद नगर में छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष गौरव दास के आवास परिसर में किया गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. आगामी पांच मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में आयोजित युवा चौपाल की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तरीय युवा चौपाल का आयोजन प्रखंड क्षेत्र के रानी एक पंचायत के आजाद नगर में छात्र राजद जिला उपाध्यक्ष गौरव दास के आवास परिसर में किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा राजद प्रखण अध्यक्ष मुकेश मेहता ने किया. युवा चौपाल कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा की गई . कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित युवा राजद जिलाध्यक्ष फैजुर रहमान एवं विशिष्ट अतिथि युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव शामिल हुए. युवा जिला अध्यक्ष ने ग्राम चौपाल में आमलोगों से कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पटना चलकर युवा चौपाल कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाना है.

युवा चौपाल की तैयारी को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रुपेश यादव ने कहा कि हर बार की भांति इस बार भी युवा राजद का यह बिहार स्तर का युवा चौपाल कार्यक्रम एक ऐतिहासिक होगा और बछवाड़ा विधानसभा के तीनों प्रखंड मंसूरचक, भगवानपुर एवं बछवाड़ा से हजारों की तादाद में युवा साथी पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में पहुंचेंगे और कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनायेंगे. उन्होंने कहा कि आज हमारा देश और राज्य की सत्ता अराजक सोच वालों के हाथ में है. उनके द्वारा जाति धर्म में युवाओं को बांटा जा रहा है जिससे युवा शिक्षा रोजगार को भूल कर मंदिर मस्जिद की लड़ाई में उलझे हुए हैं. हम युवाओं का यह दायित्व है कि गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने में अपना योगदान दे. कार्यक्रम में युवा जिला सचिव जयप्रकाश यादव , युवा प्रखंड प्रधान महासचिव प्रवीण पाल , युवा प्रखंड सचिव साहिल कुमार यादव , युवा जिला उपाध्यक्ष राम उदित यादव , युवा राजद नेता प्रखंड महासचिव रंजीत कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष सह युवा राजद नेता दीपक कुमार यादव, पूर्व युवा प्रवक्ता विकास पासवान, राजद नेता अशोक यादव , दिलीप राय, प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव, जिला प्रवक्ता श्याम प्रसाद दास, पंचायती राज प्रदेश सचिव उपेंद्र यादव, जिला महासचिव अरुण यादव समेत दर्जनों की संख्या में युवा राजद के नेता कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन