मननपुर में वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 03 May 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
मननपुर में वृद्ध महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर गांव में एक वृद्ध महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

भगवानपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत मननपुर गांव में एक वृद्ध महिला की मौत संदिग्ध अवस्था में हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृत महिला की पहचान स्व जनार्दन शर्मा की करीब 70 वर्षीय पत्नी मनोरमा देवी के रूप में हुई. परिजनों ने बताया कि मृतक मनोरमा देवी खाना खाने के बाद सो रही थी कि अचानक वे उल्टी दस्त करने लगे, इसके साथ ही नाक से रक्तचाप हो गया, तत्पश्चात उनका मौत घर में ही हो गया. उक्त घटना के बाद परिजनों में मातम छा गयी. परिजनों के रुदन व कंद्रन से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. मृतक को चार पुत्र था, जिसमें बड़ा पुत्र का मौत करीब चार वर्ष पूर्व हो गया था. मृतक अपने बड़े पुत्र के परिवार वालों के साथ रहती थी. वहीं उक्त घटना के बाद मृतक के मंझले पुत्र राजेश शर्मा ने अपने भाभी व भतीजे पर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है कि मेरी मां को ये लोग जहर खिला कर हत्या कर दी है. इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए मामले की छानबीन में जुट गये. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया साधारण मौत लग रही है, वैसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा. मुसहरी गांव के डीहवार स्थान में होगी भगवान बुद्ध की पालकालीन प्रतिमा की स्थापना

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर पंचायत के मुसहरी डीहवार स्थान में भगवान बुद्ध की पालकालीन प्रतिमा स्थापित की जायेगी. आगामी 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसकी जानकारी अंधविश्वास भगाओ देश बचाओ अभियान के संरक्षक भंते बुद्ध प्रकाश ने दी. उन्होंने बताया कि बुद्ध की पालकालीन प्रतिमा खुदाई के दौरान आज से 15 वर्ष पहले मिली थी, जिसे स्थापित किया जायेगा. भंते बुद्ध प्रकाश के स्थल निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता असीम आनंद, खोदावंदपुर पैक्स अध्यक्ष बाबू प्रसाद महतो, ग्रामीण संजय कुमार, रामसागर महतो, अभिषेक आनंद सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन