पारिवारिक विवाद में महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 9:29 PM
बाड़ा पंचायत के वार्ड 06 निवासी लालो राम की 25 वर्षीया पत्नी रुबी देवी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
खोदावंदपुर. बाड़ा पंचायत के वार्ड 06 निवासी लालो राम की 25 वर्षीया पत्नी रुबी देवी ने पारिवारिक विवाद के दौरान बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका को दो संतान हैं, जिसमें पांच वर्षीया पुत्री सोनम कुमारी एवं तीन वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार शामिल है. मृतका का मायके चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में है. मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतक महिला समूह से चार-पांच किस्त उठायी हुई थी. किस्ती चुकाने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे. उसने अपने पति से मोबाइल पर बात कर रुपये देने की मांग की. इसी दौरान उसको अपने पति से कहासुनी हो गयी. इसी गुस्से में इस महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुअनि अंजली भारद्वाज, कन्हैया कृष्ण, एएसआई प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया. वहीं खोदावन्दपुर पुलिस ने घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दिया. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एफ एस एल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गयी और अपने साथ घटनास्थल से कुछ सैंपल लेकर चले गये. वहीं दूसरी ओर मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या कर देने का आरोप लगाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










