बेगूसराय: घरेलू विवाद में महिला के साथ मारपीट, डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

Author Bipin kumar raj|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
बरौनी स्वाथ्य केन्द्र में घायल पीड़िता का हुआ  इलाज | Prabhat Khabar Network

बरौनी स्वाथ्य केन्द्र में घायल इलाज करती डॉक्टर| Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के कारण एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। पति, सास और ससुर पर प्रताड़ना का आरोप है। डायल 112 की टीम ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

Begusarai News : बीहट के बरौनी थाना क्षेत्र के निंगा पंचायत के पश्चिम टोला में घरेलू विवाद को लेकर की गयी मारपीट में एक महिला घायल हो गई. पीड़िता की पहचान निंगा निवासी रामातुल्ला उर्फ मिन्टु की पत्नी मुसर्रत परवीन के रूप में हुई है. घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलावस्था में महिला को उठाकर इलाज के लिए बरौनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया.प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में पीड़िता ने रोते हुए बताया कि उसके पति, सास और ससुर द्वारा अक्सर प्रताड़ित किया जाता है. आज भी ससुर द्वारा पचास हजार रूपया घर से लाने की बात करते हुए बुरी तरह से मारपीट किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार प्रेषण तक पीड़िता द्वारा बरौनी थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.


विज्ञापन
Bipin Kumar Raj

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Raj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन