भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी का स्वागत

भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन "नवारम्भ अभियान " के तहत जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी पुनीत सिंह पारिया का आगमन तेघरा कांग्रेस भवन में हुआ.
बीहट. भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन “नवारम्भ अभियान ” के तहत जिला युवा अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी पुनीत सिंह पारिया का आगमन तेघरा कांग्रेस भवन में हुआ. इस अवसर पर पुनीत सिंह पारिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत बिहार के ऐसे युवा जो राजनीति में आना चाहते हैं,जो युवा कांग्रेस के पदाधिकारी हैं एवं जो आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव लड़ना चाहते हों उनके लिए युवा कांग्रेस दो दिन का प्रशिक्षण शिविर लगाकर उन्हें प्रशिक्षित कर नेतृत्वकर्ता बनने का एक बेहतर अवसर देगी. जिलाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों में हम बेगूसराय जिला में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़कर संगठन की मजबूती पर फोकस करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष इंजीनियर गौरव ने कहा कि जब हम युवा नेतृत्वकर्ता बनेंगे तभी हम समाज को अपना योगदान दे सकते हैं. इस अवसर पर बिहार महिला सेल अध्यक्ष रुचि सिंह, विनीता कुमारी, जिला महासचिव द्वय राजीव रंजन सिंह, राजेश कुमार श्रवण, रौशन कुमार, मंडल अध्यक्ष द्वय रामाधार झा, सुकुल सिंह, एहसान रिजवी, श्वेत कमल, बबलू सिंह, छोटू कुमार, नीरज कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




