पार्टी के समर्पित नेता थे विष्णुदेव झा : अनिल अंजान

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाम्हो अकहा कुरहा के संस्थापक सदस्य कॉ विष्णुदेव झा के श्राद्ध कर्म पर प्रो रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया.
बेगूसराय. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाम्हो अकहा कुरहा के संस्थापक सदस्य कॉ विष्णुदेव झा के श्राद्ध कर्म पर प्रो रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया. अपने संबोधन में माकपा के जिला मंत्री कामरेड रत्नेश झा ने कहा कि कामरेड विष्णुदेव झा अपने साथियों के साथ मिलकर मौजूदा शोषण जुल्म के खिलाफ हुंकार भरते हुए पार्टी की स्थापना की. बाद के दिनों मेंइ कॉ ब्रह्मदेव, छात्रधारी यादव, राजेंद्र यादव, नवल किशोर यादव एवं रामकुमार सिंह उर्फ कुमर जी ने अपने शहादत से इस कारमा को आगे बढ़ाया. भाकपा नेता अनिल कुमार अंजान ने कहा कि कॉ विष्णुदेव झा पार्टी के समर्पित नेता थे. उनके निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति पहुंचा है. अपने संघर्ष के बल पर जनहित में जो कुछ भी हासिल किया गया आज उस पर भी गहन लगता जा रहा है. मनरेगा योजना का नाम बदलने के साथ-साथ केंद्र से मिलने वाली राशि को घटाकर यह स्पष्ट कर दिया कि अब यह योजना भी अब समाप्त होने वाला है. इसी तरह से राशन कार्ड और 6000 रुपए का मिलने वाला किसान सम्मान निधि मैं कटौती करने का भी मन बना लिया गया है. एटक नेता ललन लालित्य और प्रलेश के राज्य सचिव कॉ रामकुमार सिंह ने कहा कि हिंदू का धर्म गुरु शंकराचार्य होगा या मोदी यह तय करने का वक्त आ गया है. अंचल मंत्री अशोक कुमार सिंह एवं एआइवाइएफ नेता कां अभिनव कुमार अकेला ने चार लेबर कोड की चर्चा करते हुए इसे मजदूर विरोधी बताया और 12 फरवरी के राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया. सभा को युवा नेता कमल वत्स, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख कामरेड राजीव पासवान, सरपंच कामरेड राकेश यादव, जालेश्वर पासवान, जनार्दन सिंह, राम नंदन झा, राम शंकर सिंह एवं अशोक राय ने भी संबोधित किया. उम्र दराज एवं कई गंभीर रोगों से पीड़ित होते हुए भी पार्टी के संस्थापक सदस्य कामरेड श्री राम राय उर्फ नेताजी की उपस्थिति से लोग भावुक हो उठे. मौके पर कॉ लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में बीहट इप्टा कलाकारों के द्वारा निर्गुण एवं जनवादी गीत भी प्रस्तुत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




