अपने घर तेघड़ा लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

Updated at : 01 Jun 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
अपने घर तेघड़ा लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साला-बहनोई की मौत

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा वार्ड 12 निवासी एक युवक समेत दो लोगों की समस्तीपुर जिले में सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा वार्ड 12 निवासी एक युवक समेत दो लोगों की समस्तीपुर जिले में सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान तेघड़ा नगर परिषद वार्ड 12 निवासी देवन यादव के 26 वर्षीय पुत्र डब्लू कुमार एवं उसके बहनोई 28 वर्षीय विवेक कुमार के रूप में की गयी. घटना शुक्रवार की देर शाम समस्तीपुर जिले के सातनपुर के पास की है. मृत युवक छह भाई दो बहन में तीसरे नंबर पर था और उसकी शादी 2018 में हुई थी जिसे दो लड़का एवं एक लड़की था. घटना की सूचना के बाद मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृत युवक टाइल्स मार्बल बिठाने का मिस्त्री था. ठेकेदार के अंदर पटना में काम करता था. मजदूरी लेने के लिये शुक्रवार की सुबह अपने भाई के मोटरसाइकिल से पटना के लिए रवाना हुआ. इस दौरान मृतक ने एक महीना पहले 19 अप्रैल को उसके बहन की शादी समस्तीपुर जिला के खानपुर थानाक्षेत्र के शीतलपुर में मंडुल राय के 28 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार से हुआ था. बहनोई के यहां मोटरसाइकिल लगाकर मुसरीघरारी से बस पकरकर मृतक पटना गया एवं शाम को बस से वापस मुसरीघरारी लौटा. वहां अपने भाई की मोटरसाइकिल बीआर 09 ए 2909 लेकर अपने बहनोई विवेक के साथ तेघड़ा आने के क्रम में सातनपुर हिमांचल कोल्ड स्टोरेज के पास रात लगभग आठ बजे मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से डब्ल्यू की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि उसका बहनोई 28 वर्षीय विवेक कुमार बेहोश हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से इलाज के लिये निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. मृतक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं शनिवार की दोपहर मृतक का शव तेघड़ा पहुंचते ही कोहराम मच गया. हर किसी की आंखे नम थी. मृतक की पत्नी एवं बहन बार-बार बेहोश हो रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन