उगते सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ वैशाखी छठ पूजा संपन्न

Updated:
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ वैशाखी छठ पूजा संपन्न

प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्योपासना का महा पर्व वैशाखी छठ पूजा रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया.

विज्ञापन

डंडारी. प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्योपासना का महा पर्व वैशाखी छठ पूजा रविवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया. चार दिवसीय इस पावन पर्व के अंतिम दिन अहले सुबह से ही व्रती एवं श्रद्धालुओं की भीड़ विभिन्न नदी घाटों, तालाबों, जलाशयों तथा घरों के पास बनाए गए पोखरों पर उमड़ पड़ी. व्रतियों ने विधि-विधान के साथ जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की मंगल कामना की. फलस्वरूप भक्तिमय गीतों और छठी मैया के जयकारों से वातावरण और भी अधिक भक्तिमय हो गया. इस पर्व में महिलाओं की विशेष भागीदारी रही .इस पर्व की प्रमुख विशेषता रही, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और निष्ठापूर्वक पालन करते हुए घाटों पर पूजा-अर्चना की.अर्घ्य देने के पश्चात व्रती ने छठी मैया का प्रसाद ग्रहण कर अपने व्रत का समापन किया. इस दौरान प्रसाद में ठेकुआ, फल, गुड़, नारियल और अन्य पारंपरिक सामग्री को शामिल किया गया. जिसे लोगों के बीच वितरित कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया .इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. जहां लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते नजर आए.इस तरह चार दिनों तक चलने वाला यह आस्था का महापर्व श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन