बिहार में चाचा बना जल्लाद, भतीजे पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

Bihar (सांकेतिक)
Bihar: बेगूसराय के सिवरौना गांव में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक चाचा ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि आरोपी चाचा फरार बताया जा रहा है. पुलिस जांच में जुटी है.
Bihar: बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद के बीच एक चाचा ने अपने ही भतीजे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. यह दिल दहला देने वाली घटना बरौनी थाना क्षेत्र के सिवरौना गांव वार्ड नंबर 14 की है. हमले में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है.
झगड़ा पिता से, हमला चाचा ने किया
घायल युवक की पहचान सिवरौना गांव निवासी शंभू शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा के रूप में हुई है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दीपक का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद बढ़ने पर पिता ने अपने छोटे भाई को बुला लिया. इसी दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि चाचा ने आपा खो दिया और घर से कुल्हाड़ी उठा लाया.
बिना किसी निजी रंजिश के किया गया हमला
भतीजे दीपक शर्मा का कहना है कि उसका अपने चाचा से कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं था. लेकिन जब वह अपने पिता से उलझा हुआ था, तभी चाचा बीच में कूद पड़े और अचानक उस पर हमला कर दिया. दीपक के अनुसार, चाचा ने उसके सिर, पीठ और हाथ पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
इलाज जारी, पुलिस कर रही छानबीन
घायल अवस्था में दीपक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है. हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चाचा ने अचानक इतना उग्र कदम क्यों उठाया.
Also Read: तिलक से एक दिन पहले युवक की रहस्यमयी हत्या, शादी की खुशियों मातम में बदली
ग्रामीणों में दहशत, परिवार में तनाव
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश भी है कि पारिवारिक विवाद इतनी हिंसक दिशा में चला गया. फिलहाल पुलिस चाचा की तलाश में जुटी है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










