Bihar: तिलक से एक दिन पहले युवक की रहस्यमयी हत्या, शादी की खुशियों मातम में बदली

Updated:
विज्ञापन

Bihar

Bihar: गया के फतेहपुर में शादी से ठीक पहले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया. पोखर के पास युवक का शव मिला, जिस पर चोट के कई निशान थे. युवक की 7 मई को तिलक और 10 मई को शादी होनी थी.

विज्ञापन

Bihar: बिहार के गया जिले के फतेहपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक युवक का शव पोखर के पास संदिग्ध हालत में मिला. शव पर कई चोटों के निशान थे और युवक सोमवार शाम से लापता था. मृतक की पहचान 24 वर्षीय अशोक यादव के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में काम करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

परिवार के अनुसार, अशोक की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और 7 मई को उसका तिलक समारोह था, जबकि 10 मई को उसकी शादी होनी थी.

गायब हुआ युवक, परिवार में छाई शोक की लहर

अशोक यादव सोमवार शाम करीब 5 बजे घर से निकला था और परिवार को लगा कि वह किसी काम से बाहर गया होगा या किसी दोस्त के पास गया होगा. लेकिन देर रात तक उसकी कोई खबर नहीं मिली और फिर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की. मंगलवार सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि पोखर के पास शव पड़ा हुआ है.

पुलिस ने शुरू की जांच, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटनास्थल पर पहुंची फतेहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है.

Also Read: बिहार में सड़क खुदाई से पहले देनी होगी ऑनलाइन सूचना, नहीं तो लगेगा 50 लाख तक जुर्माना

युवक की मौत से परिवार में गहरा सदमा

ग्रामीणों का कहना है कि अशोक यादव एक मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था, किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उसकी शादी के कार्ड भी छप चुके थे और रिश्तेदारों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका था. लेकिन इस अचानक हुई घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया.

अशोक की बारात सिन्धुगढ़ थाना क्षेत्र के केवला गांव जाने वाली थी. परिवार और गांव में मातम का माहौल है और परिवार के सदस्य इस घटना के बाद गहरे सदमे में हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन