उड़ान इंटरनेशनल स्कूल ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया बेगूसराय का मान

Updated:
विज्ञापन
 कांस्य पदक के साथ उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे  | Prabhat Khabar Network

कांस्य पदक के साथ उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे  | Prabhat Khabar Network

उड़ान इंटरनेशनल स्कूल, बेगूसराय ने सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने 36 टीमों को हराकर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

Begusarai News: उड़ान इंटरनेशनल स्कूल (केशावे) ने अपनी स्थापना के मात्र 14 वर्षों में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 18 से 22 जुलाई 2026 तक मानव भारती हेरिटेज स्कूल, चांद (कैमूर) में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप-2026 में विद्यालय की अंडर-17 बालक टीम ने कांस्य पदक (तृतीय स्थान) हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

36 टीमों के बीच दिखाया शानदार प्रदर्शन

इस प्रतियोगिता में कुल 36 टीमों ने भाग लिया था, जिसमें उड़ान इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए सेमीफाइनल तक का सफल सफर तय किया और कांस्य पदक अपने नाम किया.

कोच और टीम मैनेजर का अहम योगदान

खिलाड़ियों की इस सफलता में कोच गौरव आनंद के बेहतरीन प्रशिक्षण व तकनीकी मार्गदर्शन तथा टीम मैनेजर अभिनव कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा. विद्यालय परिवार ने दोनों के समर्पण की सराहना की.

विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल

विद्यालय के निदेशक सुमन सौरभ ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल संस्कृति का प्रतिफल है. वहीं, प्रधानाचार्य सीमांतो राय ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया.

इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय, उप-प्रधानाचार्या गर्गी चौधरी और संस्कृत विभागाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी हीरा राय सहित पूरे शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने विजेता टीम, कोच और मैनेजर को बधाई दी.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन