बेगूसराय: खोदावंदपुर के स्कूल में छात्रों की पिटाई का आरोप, तीन शिक्षकों पर केस की मांग

बेगूसराय के खोदावंदपुर में स्कूल के तीन शिक्षकों पर दो छात्रों की बेरहमी से पिटाई का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Begusarai News: बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय तेतराही (बाड़ा) में तीन शिक्षकों पर दो छात्रों के साथ कथित रूप से बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित छात्र के पिता ने खोदावंदपुर थाना सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
शौचालय में पत्थर फेंकने का आरोप लगा पिटाई का आरोप
खोदावंदपुर पुलिस को दिए आवेदन में बाड़ा पंचायत के तेतराही गांव निवासी कारी यादव ने बताया कि उनका पुत्र प्रियांशु कुमार (कक्षा 8 का छात्र) गुरुवार को तबीयत खराब होने के कारण स्कूल नहीं गया था. शाम करीब 3:45 बजे जब वह रास्ते से गुजर रहा था, तब शिक्षक कार्तिक कुमार ने उसे बुलाया और शौचालय में पत्थर फेंकने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी.
दो छात्र हुए जख्मी, अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
आरोप है कि इसके बाद शिक्षक अवनीश कुमार और प्रशांत नमन भी वहां पहुंच गए और प्रियांशु के साथ-साथ कक्षा 9 के छात्र हिमांशु कुमार के साथ भी मारपीट व गाली-गलौज की. इस घटना में दोनों छात्र जख्मी हो गए. पीड़ित परिजनों ने बताया कि घटना की लिखित शिकायत थानाध्यक्ष, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO), जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिलाधिकारी (DM) को भी भेजी गई है.
बीईओ बोले- जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई
मामले में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि तीन शिक्षकों द्वारा दो छात्रों से मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है और जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










