बेगूसराय के बखरी में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय विक्रम की चौर में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से परिजनों में मातम का माहौल है. स्थानीय लोगों और पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Begusarai News: बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के इमादपुर निवासी अमरजीत राय के 15 वर्षीय पुत्र विक्रम कुमार की गुजरा चौर में नहाने के दौरान डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस दुखद हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हादसा
बताया जाता है कि विक्रम कुमार मरथुआ रोड स्थित गुजरा चौर में दो-तीन दोस्तों के साथ नहाने गया हुआ था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा.
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना की डायल 112 टीम के एएसआई श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकालकर तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बखरी ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार और एसआई कैलाश यादव ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










