बेगूसराय: सिमरिया मंदिर परिसर के पास मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर गुरुवार को एक अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार, वे मंदिर के पास रहकर भीख मांगकर जीवन यापन करते थे. पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.
Begusarai News: बेगूसराय जिले के चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गंगा घाट पर गुरुवार को लगभग 65-70 वर्षीय एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ. सूचना मिलने पर चकिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की.
सदर अस्पताल भेजा गया शव
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.
भीख मांगकर जीवन यापन करते थे बुजुर्ग
स्थानीय लोगों और मंदिर के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं के अनुसार, मृतक पिछले काफी समय से सिमरिया गंगा घाट स्थित मंदिर के समीप रहकर भीख मांगकर अपना गुजारा करते थे. गुरुवार को अचानक मंदिर परिसर के पास ही उनकी मौत हो गई.
पहचान कराने के प्रयास में जुटी पुलिस
चकिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों और थानों में सूचना भेज दी गई है ताकि परिजनों का पता लगाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










