प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में नाव पलटने से दो युवक डूबे

Updated:
विज्ञापन
प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में नाव पलटने से दो युवक डूबे

सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलट जाने से दो युवक डूब गये.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलट जाने से दो युवक डूब गये. यह नाव हादसा शनिवार की शाम बूढ़ीगंडक नदी के रामघाट में घटी. डूबे युवकों की पहचान बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 10 निवासी शत्रुघ्न महतो के 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार तथा दूसरा युवक की पहचान फफौत पंचायत के वार्ड 06 निवासी राम बालक महतो के 17 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार के रूप में की गयी है. मिली जानकारी के अनुसार तारा बरियारपुर गांव स्थित बचपन प्ले स्कूल में हुई सरस्वती पूजा के बाद शनिवार को प्रतिमा विसर्जन किया जाने वाला था. माता सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए स्कूल के सभी छात्र छात्राएं बूढ़ीगंडक नदी के बांध किनारे रामघाट में गए हुए थे, जहां पांच छह की संख्या में युवकों ने नाव पर मूर्ति चढ़ाकर उसे नदी की बीच धारा में ले गया था, जहां बीच नदी में एकाएक नाव पलट गया, जिससे सभी युवक नदी में डूबने लगे. कुछ युवक तैरकर पानी से बाहर निकल गया, लेकिन इनमें से दो युवक पानी से बाहर नहीं निकल सका. नाव पलट जाने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंदन कुमार, अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी, राजस्व अधिकारी दीपक कुमार सिंह, राजस्व कर्मचारी कुंदन कुमार, एसआई अख्तर हुसैन, अंजली भारद्वाज, श्रवण कुमार, एएसआई मदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये हैं. इस नाव हादसा की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी. नदी में डूबे युवकों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद ली जा रही है. संवाद प्रेषण तक दोनों युवकों की खोजबीन जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन