तेघड़ा में सीएसपी संचालक समेत दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
तेघड़ा में सीएसपी संचालक समेत दो लोगों को गोली मारकर किया घायल

तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने दो युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया.

विज्ञापन

तेघड़ा. तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की देर शाम अज्ञात बदमाशों ने दो युवक को गोलीमार कर घायल कर दिया. घटना तेघड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत कौआ टाल पुल के पास की बताई जा रही है. घायल युवक की पहचान सीएसपी संचालक चिल्हाय पंचायत चिल्हाय गांव वार्ड एक निवासी लगभग 24 वर्षीय अजय कुमार एवं उसके सहयोगी भरत कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सीएसपी संचालक अजय कुमार बरौनी बैंक से लगभग शाम साढ़े चार बजे अपने चिल्हाय घाट चौक सीएसपी केंद्र आ रहे थे तभी घात लगाये अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधी ने रूपया छिनतई की घटना को अंजाम देने की नियत से कौआ टाल के पास पीछे से उस पर गोली चलाई.

जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

गोली पीछे बैठे भरत कुमार के कंधे पर लगती हुई अजय के गर्दन में जा लगी. गोली लगने के बाद भी साहस का परिचय देते हुए अजय जान की परवाह किये बगैर अपने सीएसपी केंद्र चिल्हाय घाट पहुंचकर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा. आनन फानन में स्थनीय लोगों ने दोनों घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायल युवक को कल्पना नर्सिंग होम बेगूसराय रेफर कर दिया. जहां एक युवक भरत की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. वहीं सीएसपी संचालक अजय कुमार के गर्दन में गोली फंसी हुई है जिसका इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय लोगों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है. वहीं घटना की सूचना के बाद तेघड़ा थानाध्यक्ष अमलेश कुमार और पुलिस बल अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुटे हैं. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा थानाक्षेत्र अंतर्गत किसी भी आपराधिक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल तेघड़ा पुलिस घायल युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है. जानकारों के मुताबिक सीएसपी संचालक अजय मोटरसाइकिल चला रहा था और उसका सहयोगी पीछे बैठा था. और कौआ टाल के पास पीछे से अपराधियों ने एक गोली चलाई. जिसमें दोनों युवक घायल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन