बेगूसराय: गांव और पंचायत स्तर तक संगठन है लोजपा (आर) की मजबूती का आधार: महबूब सबा
समीक्षा बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बेगूसराय में आयोजित हुई. बैठक में पार्टी को बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया.
Begusarai News : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बड़ी पोखर स्थित चित्रगुप्त सामुदायिक भवन में जिला अध्यक्ष महबूब सबा की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत पार्टी के संस्थापक पद्मभूषण रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.
संगठन विस्तार का दिया गया मंत्र
बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम साहिल ने बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया. इस दौरान कई लोगों ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सदस्यता भी ग्रहण की.
अल्पसंख्यक समाज के हितों की बात
जिला अध्यक्ष महबूब सबा ने कहा कि पार्टी की नीति और सिद्धांतों से प्रभावित होकर लगातार लोग संगठन से जुड़ रहे हैं. वहीं जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि महबूब सबा की मेहनत के कारण जिले में अल्पसंख्यक समाज के लोगों का पार्टी से जुड़ाव बढ़ा है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान हमेशा अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और हितों की आवाज उठाते रहे हैं.
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद नसीम, प्रदेश महासचिव मोहम्मद सामीव कमाल, मोहम्मद खुर्शीद, यूनिस, बंटी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद, जिला महासचिव मोहम्मद दिलआवेज, जिला सचिव मोहम्मद लाल बाबू, प्रखंड अध्यक्ष मो. तौसीक आलम, निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए