100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में सिमरियाधाम में गंगा आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी

सिमरिया धाम का मनमोहक दृश्य | Prabhat Khabar Network
बिहार के बीहट में मुख्यमंत्री की सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में बेगूसराय जिला प्रशासन ने सिमरिया धाम में एक भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
Begusarai News : बीहट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन बेगूसराय द्वारा पावन सिमरिया धाम में भव्य गंगा आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार सिंह, डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी, सिविल सर्जन,बेगूसराय सदर के अश्विनी कुमार,नगर निगम बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी सहित जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे. कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों ने विधिवत गंगा पूजन कर देश व राज्य के लिए सुख-समृद्धि का संकल्प लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत स्थानीय कलाकारों ने भजन,झिझिया,कजरी,छठ गीत तथा गंगा की महिमा पर आधारित मनमोहक गीत व लोक नृत्य की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










