चाकू के बल पर 2.40 लाख रुपये लूट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चाकू के बल पर 2.40 लाख रुपये लूट के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

लोहियानगर थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी से छिनतई मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेगूसराय. लोहियानगर थाना क्षेत्र के झोपड़पट्टी से छिनतई मामले में पुलिस ने दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इसके पास से 10 हजार रुपये एवं एक चाकू बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त में पोखरिया निवासी किशन कुमार एवं गोपी कुमार शामिल है. गिरफ्तार अभियुक्त ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस बात की जानकारी सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह ने कही. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के निशानदेही पर तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है. बताते चलें कि बेखौफ तीन नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की देर शाम बाइक सवार दंपति से दो लाख चालीस हजार रुपए की छिनतई कर मौके से फरार हो गया. अपने मकसद में कामयाब रहे इसके लिए अपराधियों ने मासूम बच्चे को मोहरा बनाया और बच्चे पर चाकू तान कर जान मारने की धमकीं दी और पीड़िता से नगदी छीनकर सभी फरार हो गया.

लोहियानगर थाना क्षेत्र की झोंपड़पट्टी के पास हुई थी घटना

घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र के रेलवे पटरी किनारे स्थित झोपड़पट्टी के समीप की है. घटना के संबंध में लोहिया नगर थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 28 लोहियानगर निवासी पीड़िता राखी कुमारी के पिता बब्बन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी और दामाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से चेक द्वारा चार लाख चालीस हजार रुपए निकाल कर वापस लोहिया नगर स्थित डेरा आ रहे थे. तभी लोहिया नगर झोपड़पट्टी के समीप कबाड़खाना से कुछ दूर आगे बढ़ते ही झोपड़पट्टी से तीन नकाबपोश बदमाश आया और उसे रोक लिया. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने डेढ़ साल के बच्चे की गले में चाकू तान दी और बच्चे को जान मारने की धमकी देते हुए उसकी मां से पर्स दे देने की धमकी दिया. पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी भयभीत हो गयी और बच्चे की जान बचाने के लिये पर्स उसे दे दिया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि वह बैंक से चार लाख चालीस हजार रुपए की चेक द्वारा निकासी किया था जिसमें दो लाख रुपए उनके दामाद के अलग अलग जेब में था और दो लाख चालीस हजार रुपए उनकी बेटी के पर्स में रखा था. उन्होंने बताया कि इसके अलावा चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य आवश्यक कागजात रुपए वाले बैग में था जिसे छीनकर अपराधी भाग खड़ा हुआ. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन