Begusarai News : आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया…गीत पर झूमे लोग

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : आजू मिथिला नगरिया निहाल सखिया…गीत पर झूमे लोग

Begusarai News : गांधी स्टेडियम में जयमंगलागढ़ महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. गांधी स्टेडियम में जयमंगलागढ़ महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां अपूर्वा प्रियदर्शी (लोकगायिका), तृप्ति शाक्या (पार्श्व गायिका) एवं हेमंत बृजवासी (पार्श्व गायक, राइजिंग स्टार) की प्रस्तुति हुई. इसके पूर्व कार्यक्रम उद्घाटन डीएम तुषार सिंगला, एसपी मनीष, मेयर पिंकी देवी, उपमेयर अनिता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन उपरांत लोकगायिका दामिनी मिश्रा द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति से बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि दी गयी.

गांधी स्टेडियम में दो दिवसीय जयमंगलागढ़ महोत्सव का हुआ आगाज

अपूर्वा प्रियदर्शी की प्रस्तुति आजू मिथिला नगरिया निहाल सखियां, चारों दूल्हा में बड़का कमाल सखिया की प्रस्तुति पर लोगों ने खूब तालियां बजाई. वहीं इक हसीना थी, इक दीवाना था. मुस्कुराने की वजह तुम हो, हमें तुमसे प्यार कितना ये हम नहीं जानते की प्रस्तुति पर दर्शकों ने कुर्सी छोड़ तालियां बजायीं. वहीं तृप्ति शाक्या ने सत्यम शिवम सुंदरम, पग-पग लिए जाऊ तोहरी बलैया, कोयल बिन बगिया न शोभे राजा आदि गानों की प्रस्तुति पर दर्शक झूमने को मजबूर हुए. कार्यक्रम के दौरान एडीएम सोमनाथ सिंह, सदर एसडीओ राजीव कुमार, ओएसडी किशन कुमार, सदर डीएसपी-1 सुबोध कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी नेहा कुमारी समेत अन्य मौजूद थे.

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

जयमंगलागढ़ महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गांधी स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किया गये थे. महिलाओं व पुरुषों के बैठने के लिये अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. सदर एसडीओ राजीव कुमार और सदर डीएसपी सुबोध कुमार सिंह खुद कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. हालांकि की कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने आपस मे ही मारपीट भी की. लेकिन प्रशासन के पदाधिकारी ने तुरंत मामले को शांत करवाया.

आज मंझौल के शताब्दी मैदान में होगा कार्यक्रम

दो दिवसीय जयमंगलागढ़ महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन शताब्दी मैदान मंझौल में कार्यक्रम आयोजित होगा. जहां इंडियन आइडल फेम सिरसा रक्षित एवं अपूर्वा प्रियदर्शी (लोक गायिका) की प्रस्तुति होगी. कार्यक्रम को बेहतर ढंग से सम्पन्न किया जा सके इसको लेकर सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी मंझौल जाएंगे. जयमंगलागढ़ महोत्सव को लेकर मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में प्रभातफेरी, वृक्षारोपण के साथ-साथ पूरे दिन कई कार्यक्रम आयोजित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन