Begusarai News : फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप में दो शिक्षिकाओं समेत तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

Updated at : 29 Sep 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : फर्जी प्रमाणपत्र के आरोप में दो शिक्षिकाओं समेत तीन शिक्षकों पर केस दर्ज

Begusarai News : प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर फर्जी शिक्षको के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई आरंभ हो जाने से शिक्षको में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर फर्जी शिक्षको के खिलाफ निगरानी की कार्रवाई आरंभ हो जाने से शिक्षको में हड़कंप मच गया. प्रखंड क्षेत्र में दो शिक्षिका व एक शिक्षक पर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र फर्जी होने के आरोप में बछवाड़ा थाना में तीन लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी समीरचंद्र झा ने बछवाड़ा थाना पुलिस को आवेदन देकर उक्त दो शिक्षिका व एक शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन के माध्यम से निगरानी डीएसपी द्वारा बछवाड़ा पुलिस को प्राथमिकी में दिए गए आवेदन के अनुसार बताया गया कि बछवाड़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिबू टोल के नियोजित प्रखंड शिक्षिका अर्चना कुमारी, मध्य विद्यालय नारेपुर धरमपुर के नियोजित प्रखंड शिक्षिका अंजना कुमारी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसुलिया टोल प्रखंड शिक्षक इन्द्रजीत भारद्वाज शामिल है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान इन शिक्षकों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच कराई गई. जांच के दौरान शिक्षिका अर्चना कुमारी,शिक्षिका अंजना कुमारी व शिक्षक इंद्रजीत भारद्वाज का सीपीएड का अंक पत्र फर्जी पाया गया. निगरानी अन्वेंषण ब्यूरो द्वारा इन शिक्षकों पर बछवाड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. निगरानी की इस कार्रवाई के फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक बने ऐसे शिक्षकों में हड़कंप मचा गया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने कहा कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन