बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन लोग डूबे, दो की बची, एक लापता

Updated:
विज्ञापन
बूढ़ी गंडक नदी में नहाने के दौरान तीन लोग डूबे, दो की बची, एक लापता

सदर अंचल अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के नीमा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान दो युवक व एक किशोर डूब गये. इनमें एक युवक ने एक युवक व किशोर की जान बचायी, लेकिन खुद नदी की तेज धारा में बह गया व गहरे पानी में चला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. सदर अंचल अंतर्गत बूढ़ी गंडक नदी के नीमा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान दो युवक व एक किशोर डूब गये. इनमें एक युवक ने एक युवक व किशोर की जान बचायी, लेकिन खुद नदी की तेज धारा में बह गया व गहरे पानी में चला गया. लापता युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र की रजौरा पंचायत के अख्तियारपुर गांव निवासी मो. इबरार का 20 वर्षीय पुत्र मो. दानिश है, जबकि इसी गांव का मो. कासिम का 14 वर्षीय पुत्र मो. नौशाद का स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा है. जबकि दूसरा युवक नदी से निकलने के बाद चुपचाप निकल गया. नदी में दो युवक व एक किशोर के डूबने की खबर मिलते ही नीमाचांदपुरा थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंच गये. सबसे खास बात यह है कि घाट पर से लापता युवक व किशोर की दो साइकिल, एक गंजी व दो जोड़े जूते बरामद किये गये हैं.

सदर अंचल अंतर्गत नीमा घाट पर हुआ हादसा

इलाजरत किशोर मो. नौशाद ने बताया कि दानिश ने मोबाइल पर फोन कर बुलाया व कहा कि चलो आज इस्फा पुल के समीप नदी में स्नान करना है. उसकी बात पर आकर हम अपनी साइकिल लिये व मां से कह उसके साथ इस्फा पहुंच गये. एक अन्य युवक जो नीमा गांव में उसका रिश्तेदार था. उसे भी कॉल कर बुलाया गया. तीनों कपड़े खोलकर स्नान करने के लिए नदी में कूदे. इसी दौरान वह एक युवक डूबने लगा. दोनों को डूबते देख दानिश ने बचाने के लिए जान की बजा लगा दी. दानिश ने हम दोनों को धकेल का किनारे करने के दौरान व गहरे पानी में चला गया व तेज धारा में बहने लगा. कुछ देर बाद ही वह डूब गया. पानी से उपर आकर अपनी मां को दानिश के डूबने की जानकारी दी. उसके बाद रजौरा गांव से लोग आये. इससे पहले घाट पर पहुंचे अन्य लोगों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी श्रवण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को बुलायी गयी.चार घंटे के अथक प्रयास के बाद भी शव को नहीं खोजा नहीं जा सका. बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम दोबारा शव खोजने में जुटेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन