बेगूसराय: बछवाड़ा में अनियंत्रित होकर पलटी बाइक, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक चालक समेत तीन लोग घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 122बी पर बेगूसराय के बछवाड़ा में शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे का शिकार हो गए. तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Begusarai News: बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 122बी पर मुरलीटोल चौक के समीप शुक्रवार की रात एक सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह से लौट रहे तीन बाइक सवार सड़क पर बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बछवाड़ा में भर्ती कराया गया.

प्राथमिक उपचार के बाद बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर

घायलों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव निवासी श्रीराम साहनी के 15 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार, रमाकांत साहनी के 15 वर्षीय पुत्र रवि किशन कुमार और सीताराम साहनी के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. सीएचसी के चिकित्सक डॉ. राजकमल ने बताया कि तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया है.

शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

घायल आयुष कुमार ने बताया कि वे तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर विद्यापतिधाम मंदिर से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर बनवारीपुर लौट रहे थे. मुरलीटोल चौक के पास सड़क में गड्ढा होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायलों में से एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.


विज्ञापन
डबलू कुमार

लेखक के बारे में

By डबलू कुमार

डबलू कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अकबरनगर (भागलपुर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में गहरी रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन