Begusarai News : इसी साल से विभिन्न महाविद्यालयों में कई विषयों में पीजी की पढ़ाई का मिला आश्वासन

Begusarai News : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कुलपति से मिलकर बेगूसराय जिले की शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा.
बेगूसराय. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कुलपति से मिलकर बेगूसराय जिले की शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में मुख्य रूप से बेगूसराय के श्री कृष्ण महिला महाविद्यालय एवं आरसीएस कॉलेज मंझौल में विभिन्न विषयों में स्नातकोत्तर की पढ़ाई , जीडी कॉलेज की पुरानी छात्रावास की भूमि पर शोध केंद्र निर्माण, सभी जिलों के लिए एक-एक परीक्षा नियंत्रक को विश्वविद्यालय स्तर पर समन्वय बनाने हेतु जिम्मेदारी देने , त्रुटि रहित परीक्षा परिणाम जारी करने सहित 16 बिंदुओं पर मांग पत्र गया .
कुलपति से मिला एबीवीपी का प्रतिनिधिमंडल, मांगों का ज्ञापन सौंपा
इस पर कुलपति ने इसी सत्र से विभिन्न महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई प्रारंभ करने तथा बेगूसराय जिले के समस्याओं के समाधान हेतु परीक्षा नियंत्रक एवं छात्र कल्याण अध्यक्ष को आदेशित किया .प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का प्रयास शीघ्र रंग लाएगा . कई वर्षों से हम सब महिला कॉलेज एवं आरसीएस कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई हेतु प्रयासरत थे. साथ ही जीडी कॉलेज के पुरानी छात्रावास की भूमि पर मिथिला विश्वविद्यालय के शोध विश्वविद्यालय के उप केंद्र खोलने का प्रस्ताव भी दिया गया. इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने दूर के जिले के छात्र-छात्राओं के सभी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक जिले के एक नोडल अधिकारी के रूप में एक परीक्षा सह नियंत्रक को आदेशित करने का भी काम किया.पावर हाउस की पुरानी छात्रावास की भूमि पर शोध केंद्र की स्थापना के लिए दिया प्रस्ताव
जिला संयोजक राज दीपक गुप्ता एवं दिव्यम कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मूल प्रमाण पत्र भेजने तथा सभी प्रकार के नामांकन में जिले के छात्र-छात्राओं को वरीयता देने की मांग की गई. जिस पर कुलपति ने कहा कि इस सत्र से सभी प्रकार के नामांकन में जिले के छात्रों को वरीयता दिया जाएगा तथा अन्य सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इस अवसर पर जीडी कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार ने भी जिले के छात्र-छात्राओं के मांग को कुलपति महोदय के समक्ष रखा. पुनः एक महीने के बाद एबीवीपी का प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलकर स्वीकृत कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




