शिक्षकों ने विद्यार्थियों से की शिक्षा, अनुशासन व संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
शिक्षकों ने विद्यार्थियों से की शिक्षा, अनुशासन व संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील

प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं पूजा पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

नावकोठी. प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजनोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. विभिन्न विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं पूजा पंडालों में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई. सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पंडालों में उमड़ पड़ी. विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद मांगा. पूजनोत्सव के अवसर पर विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये. इसमें बच्चों ने भजन, कविता पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया. शिक्षकों ने मां सरस्वती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से शिक्षा,अनुशासन और संस्कारों को जीवन में अपनाने की अपील की. प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न होने से लोगों में हर्ष का माहौल देखा गया. मौके पर अरविंद कुमार, सुशील कुमार, सरोज कुमार, राजन झा, नवीन पाठक,विपिन कुमार,विद्यानंद महतो आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन