ePaper

प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी ने सड़क पर उतरकर मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 01 Nov 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी ने सड़क पर उतरकर मतदाताओं को किया जागरूक

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक और स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता के लिए सड़क पर उतर कर मतदाताओं को जागरूकता किया.

विज्ञापन

गढ़पुरा. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉ नेहाल फारूक और स्वास्थ्य कर्मियों ने शनिवार को मतदाता जागरूकता के लिए सड़क पर उतर कर मतदाताओं को जागरूकता किया. उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है. यह अभियान लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करता है और उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करता है. पीएचसी गढ़पुरा के मेडिकल टीम ने मतदाता जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उन्होंने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया. पीएचसी प्रभारी ने लोगों से अपील किया कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें और अपने अधिकारों का उपयोग करें. उन्होंने कहा कि मतदान करना हमारा मौलिक अधिकार है और हमें इसका उपयोग करना चाहिए. इसको लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा के आस पास के दुकानों एवं मुहल्ले जाकर मतदाता जागरूकता से संबंधित पम्पलेट्स भी दिये गये एवं यह बताया गया कि सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जायेगा, इसलिए सबसे पहले अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करें उसके बाद ही खाना पीना, मवेशियों का चारा लाने या अन्य कोई भी काम पर जायेंगे. उन्होंने बताया कि जबतक हम अपने मताधिकार का प्रयोग नही करेंगे तबतक स्वच्छ एवं निष्पक्ष सरकार नही बन सकती है इसलिए अपने अधिकार का प्रयोग जरूरी है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी सेविका, आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जो गांव घर के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है. इस अभियान के माध्यम से पीएचसी गढ़पुरा के स्वास्थ्य प्रबंधक मनीष कुमार, बीसीएम सुमन कुमार, वरिय लिपिक अमित कुमार, फार्मासिस्ट सुरेंद्र महतो, अमी आनंद, डब्लू एचओ के मुकेश कुमार, केटीएस के संजीव राय समेत अन्य लोगों ने मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन