आमसभा में सोख्ता निर्माण व मुख्यमंत्री आवास योजना का छाया रहा मामला

प्रखंड के मंसूरचक पंचायत भवन कक्ष में आमसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया यासमीन खातून ने किया.
मंसूरचक. प्रखंड के मंसूरचक पंचायत भवन कक्ष में आमसभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पंचायत की मुखिया यासमीन खातून ने किया. आमसभा में उपस्थित लोगों ने सोख्ता निर्माण, प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण योजना सहित अन्य विषयों पर विस्तृत ढंग से अपनी -अपनी बातों को रखा. मुखिया यासमीन खातून ने कहा कि पंचायत के सर्वांगीण विकास में किसी भी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे लेकिन जो पदाधिकारी, अधिकारियों के कलम से पारित होना हैं उसके लिए भी पंचायत वासियों के सहयोग से पूरी तरह प्रयास सिफारिश करके उसे धरातल पर उतारने का काम करूंगी. उन्होनें कहा वार्ड संख्या 1 से 15 तक में सोख्ता का निर्माण कार्य बहुत ही जल्द शुरू करवा दिया जायेगा. प्रधानमंत्री इंदिरा आवास योजना के अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजनाओं की संख्या कम हैं जिसे बढ़ाने की ओर पदाधिकारियों से सिफारिश किया जायेगा. उन्होंने कहा पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए पंचायत ने एनओसी लेकर उपलब्ध विभाग को करवा दिया है. जिस पर काम चालू नहीं हो सका है. पहल जारी है. आम सभा में नाला निर्माण कार्य करवाने, सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजना को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का प्रयास जारी हैं. उन्होंने शौचालय निर्माण का लाभ से वंचित लोगों को शीघ्र शौचालय निर्माण योजना का लाभ दिए जाने की मांग अधिकारियों से किया गया. पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैसी ने कहा कि इस तपिश भरी गर्मी में पीएचडी के पदाधिकारी का मनमानी रवैये से लाभुक परेशान हो चुके हैं. उन्होंने कहा मिनी प्लांट पीएचइडी विभाग द्वारा लगाया गया हैं जो महीना में 20 दिन खराब ही रहता है. मात्र 10 दिन ही मिनी प्लांट से पानी लाभुकों को मिल पाता है. उक्त मिनी प्लांट से वार्ड 2 से 11 तक के लोगों को पानी सप्लाई देना है लेकिन 11 नंबर वार्ड में अब तक पाइप भी नहीं बिछाया गया हैं जो अत्यंत ही दुखद बात हैं. उन्होने कहा पंचायत आम सभा में पीएचइडी विभाग के विरुद्ध एक निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया है. सभी उपस्थित लोगों ने पानी के विषय पर एक मत से पीएचइडी के विरूद्ध जिला से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत दर्ज करवाने की बात कहीं. आमसभा में सोख्ता पर्यवेक्षक जावेद, कार्यपालक सोनाली कुमारी, जेइ भरत कुमार, वार्ड सदस्य जगतारणी देवी, जमील उद्दीन, राजेंद्र महतो सहित अन्य बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




