Begusarai News : खोदावंदपुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश विसर्जन शोभायात्रा

Updated at : 07 Mar 2025 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : खोदावंदपुर में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश विसर्जन शोभायात्रा

Begusarai News : बाबा डिहवार स्थान दौलतपुर में अष्टयाम महायज्ञ के समापन के मौके पर गुरुवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

खोदावंदपुर. बाबा डिहवार स्थान दौलतपुर में अष्टयाम महायज्ञ के समापन के मौके पर गुरुवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश विसर्जन शोभायात्रा निकाली गयी, जो शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ कार्यक्रम स्थल से निकली और बेगूसराय-रोसड़ा मुख्य पथ एस एच 55 होते हुए बूढ़ीगंडक नदी के बाड़ा कंकड़ी घाट पहुंची तथा नदी में कलश का विसर्जन किया गया. इसकी जानकारी युवा ऑक्सीजन मैन के नाम से चर्चित सरोज कुमार ने दी.

दौलतपुर बाबा डिहवार स्थान में अष्टयाम महायज्ञ का हुआ समापन

उन्होंने बताया कि 5 मार्च की शाम कलश शोभायात्रा निकाली गयी और देर शाम में सीताराम राधेश्याम गौड़ी शंकर जय हनुमान की जयघोष से दौलतपुर ब्रहमस्थान में अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया, जो छह मार्च की देर शाम कलश विसर्जन के साथ संपन्न हो गया. इस अष्टयाम महायज्ञ में भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, शंकर आदि की आकर्षक झांकी निकाली गयी. शोभायात्रा में 101 कलशधारियों ने भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य यजमान राम रतन शर्मा, मनोज दास, पप्पू शर्मा, उपेंद्र दास, पंकज शर्मा, दीपक दास सहित अष्टयाम यज्ञ पूजा समिति दौलतपुर के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने अपनी अहम भूमिका निभाई. इस अष्टयाम महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन