किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों के हक-अधिकार को छीनने का कुंठित प्रयास कर रही है सरकार : चुनचुन

Updated:
विज्ञापन
किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों के हक-अधिकार को छीनने का कुंठित प्रयास कर रही है सरकार : चुनचुन

देवना चौक स्थित इंटक कार्यालय में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का स्थापना दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

बीहट. देवना चौक स्थित इंटक कार्यालय में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का स्थापना दिवस शनिवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह बेगूसराय जिला इंटक अध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि इंटक सदैव देश के संगठित-असंगठित क्षेत्र के मेहनतकश कामगार साथियों के हक-अधिकार एवं उनके जीवन के बेहतरी के लिए संघर्ष किया है और आगे भी देश के किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान साथियों के बेहतरी को लेकर संघर्ष करने का काम करती रहेगी. उन्होंने कहा कि देश में कार्पोरेट सेक्टर परस्त मोदी सरकार लगातार देश के किसानों, मजदूरों, छात्र-नौजवानों के हक-अधिकार को छीनने का कुंठित प्रयास कर रही है, जो अतिदुखद एवं निंदनीय है. आज देश और बिहार में आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, ट्रक, टैंकर, बस चालकों व उप चालकों, निर्माण मजदूरों सहित अन्य श्रमिकों का लगातार दोहन-शोषण सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण किया जा रहा है. केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतिश सरकार मूकदर्शक बनी बैठी है. इसका मुंहतोड़ जबाव देने के लिये इंटक संकल्पित है. श्रमिकों से आह्वान करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के श्रमिक, किसान, युवा, महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई 2025 को संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठनों के द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सफल बनाएं. मौके पर अशोक शर्मा, मो जमाल खान, संतोष कुमार, मो फिरोज, मो मोती, मनोहर सिंह, मो शरीफ सहित अन्य मौजूद थे. विदित हो कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) की स्थापना आज के ही दिन तीन मई 1947 को हुआ था और इसके प्रथम अध्यक्ष आचार्य जेबी कृपलानी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन