ePaper

कवि की कविताओं में महसूस होता है जीवन का संपूर्ण विस्तार : डाॅ चंद्रभानु

Updated at : 31 Oct 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
कवि की कविताओं में महसूस होता है जीवन का संपूर्ण विस्तार : डाॅ चंद्रभानु

जिले के सुप्रसिद्ध लोकगायक व साहित्यकार डाॅ सच्चिदानंद पाठक की काव्य पुस्तक भावाभिव्यन्जनाऐ का लोकार्पण उनके निवास स्थल मंगल भवन रघुनन्दनपुर में दर्जानाधिक साहित्यकारों की उपस्थिति मे हुआ.

विज्ञापन

बेगूसराय. जिले के सुप्रसिद्ध लोकगायक व साहित्यकार डाॅ सच्चिदानंद पाठक की काव्य पुस्तक भावाभिव्यन्जनाऐ का लोकार्पण उनके निवास स्थल मंगल भवन रघुनन्दनपुर में दर्जानाधिक साहित्यकारों की उपस्थिति मे हुआ. इस अवसर पर भारी भीड़ उपस्थित थी. इस लोकार्पण समारोह के मुख्य उद्घाटनकर्ता साहित्यकार डाॅ चन्द्रभानु प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इस पुस्तक के अध्ययन से धड़कन और बेचैनी को महसूस कर सकते हैं. वर्तमान समय में जब मनुष्यता पर संकट है ऐसे वक्त में यह पुस्तक, आदमी को इंसानियत हेतु प्रेरित करेगी. उन्होने आगे कहा कि जीवन का संपूर्ण विस्तार , कवि की कविताओ में महसूस होता है. उन्होंने श्री पाठक से संस्कृत शोध पत्र पर पुस्तक लिखने व प्रकाशित करने का अनुरोध किया. उक्त अवसर पर समारोह के मूर्धण्य अतिथि द्वारिका राय “सुबोध “ने कहा कि यह पुस्तक धर्म, दर्शन, रीति – रिवाज, सामाजिक-जीवन के निष्पक्ष दृष्टिकोण से रूबरू करवाती है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशान्त भोला ने कहा कि पाठक जी और इनकी कविता मंच की अनिवार्यता है. इनकी कविताऐ अभिधार्थ हैं. सीधे पाठको तक संप्रेषित हो जाती है. समारोह के विशिष्ट अतिथि डा शैलेन्द्र शर्मा त्यागी ने कहा कि पाठक जी की कविता में परम्परा और प्रगति का प्राचीनता व आधुनिकता का सुखद मेल है. समस्तीपुर से आए साहित्यकार नकी खान ने कवि की हास्य-व्यंग्य की रचनाऐ, एक ओर जहां गुदगुदाती है वही दूसरी ओर सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार भी करती है. लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार चांद मुसाफिर ने किया जबकि संचालन प्रफुल्ल चन्द्र मिश्र व राहुल शिवाय ने किया. इससे पूर्व मंचासीन अतिथियो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. पंडित अनंत लाल झा ने मंगलाचरण पाठ किया. जबकि बालिका द्वय कल्याणी मिश्रा व नव्या मिश्रा ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी. जबकि कवयित्री मिथिलेश कुमारी ने जय जय भैरवी की प्रस्तुति दी. इस लोकार्पण अनुष्ठान मे रमा मौसम , दुखित महतो, अरूण मालपुरी,डा एस एन झा , ललन लालित्य, शेखर सावंत , विद्या सागर ब्रह्मचारी ,तृप्ति नारायण झा ,अविनाश बंधु, प्रवीण प्रियदर्शी ,रंजू ज्योति, सुनीता झा ,संजीव फिरोज, मनीष कुमार, नरेन्द्र कुमार सिंह, सौरभ वाचस्पति, संतोष कुमार मिश्र , कुलानन्द पाठक , ताराकांत पाठक , चिन्मय आनंद, वागीश आनंद, हरिकान्त चौधरी , धनंजय चौधरी , ब्रजकिशोर चौधरी , नमिता पाठक समेत काफी संख्या मे गणमान्य उपस्थित थे. लोकार्पण समारोह के उपरांत कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन