लू व गर्मी की चपेट में जिला, खेती से लेकर रोजमर्रा के कामकाज होने लगे प्रभावित

संपूर्ण बेगूसराय जिला भीषण लू और गर्मी की चपेट में आ गया है. भीषण गर्मी और पछुआ हवा लू चलने के कारण लोगों का जीवन काफी प्रभावित होने लगा है.
बेगूसराय. संपूर्ण बेगूसराय जिला भीषण लू और गर्मी की चपेट में आ गया है. भीषण गर्मी और पछुआ हवा लू चलने के कारण लोगों का जीवन काफी प्रभावित होने लगा है. सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक गर्म पछुआ हवा चलने और सूर्य की तल्ख तेवर गर्मी को लेकर घर से लोगों को बाहर निकलना मुश्किल बना हुआ है. सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है. लगता है कर्फ्यू सड़क पर लगी है. खेती- किसानी से लेकर रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं. मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गर्मी से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी-पश्चिमी भाग के दर्जनों जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. शनिवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया. नतीजा हुआ कि शहर से लेकर गांव तक लोग परेशान दिखे. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पूरे दिन पेड़ के नीचे समय व्यतीत कर रहे हैं. एक तीफ भीषण् गर्मी का सामना तो वहीं दूसरी तरफ बिजली की आंखमिचौनी से लोग हलकान हो रहे हैं. बताया जाता है कि शहर से लेकर गांव तक के कई इलाकों में बिजली का आना जाना जारी है. जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गयी है.
नगर निगम व नगर पर्षद वाले इलाकों में पानी उपलब्ध कराने की मांग
इस भीषण गर्मी में लोगों के लिए पानी ही एक मात्र सहारा है. बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र से लेकर नगर परिषद क्षेत्रों में जगह-जगह प्याउं की व्यवस्था कराने की मांग लोगों ने की है. कांग्रेस नेता लखन पासवान ने शासन और प्रशासन से इस विपरीत मौसम में हर चौक- चौराहों पर समुचित पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है.
क्या कहते हैं चिकित्सक
धूप और गर्मी से बचने के लिए मुख्य रुप से क्या-क्या लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए,इस संबंध में जिले के युवा चिकित्सक डॉ पद्माकर ने कहा कि धूप और गर्मी से बचना लोगों को बहुत जरूरी है. गर्मियों में हीट स्ट्रोक जैसे समस्याएं हो सकती है. इससे बचने के लिए 12:00 बजे से लेकर 4:00 बजे शाम तक घर से बाहर नहीं निकलें. लू जैसे मौसम में घर के अंदर ही रहे. बिना काम का घर से अपने या बच्चों को निकलने के लिए नहीं दें. अगर धूप में बाहर निकलना मजबूरी है, तो छाता, टोपी, गमछा मुंह , मास्क लगाकर तब घर से बाहर निकले. खास करके अपनी आंखों की रक्षा करने के लिए धूप चश्मा आंख में अवश्य लगावें.धूप व गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है
ओआरएस का घोल, नींबू का पानी, बेल का सरबत, तरबूज, ककड़ी, बतिया और नारियल का पानी पिए. फ्रीज का ठंडा पानी या बर्फ वाला पानी अचानक अधिक मात्रा में न पिए. ज्यादा मसालेदार और तला हुआ खाना नहीं खायें. बाहर से आने के बाद तुरंत एसी /कुलर के सामने नहीं बैठे. थोड़ा आराम करें, लू से बचने के लिए खाली पेट धूप में न निकलें. अगर आप इन सभी सावधानियां को अपनाते हैं तो गर्मी के प्रभाव से काफी हद तक आप बच सकते हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




