महिला आरक्षण विधेयक बिल का विरोध करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन
महिला आरक्षण विधेयक बिल का विरोध करने पर भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

शनिवार की शाम भाजपा महिला मोर्चा बेगूसराय अध्यक्ष डाॅ रेखा कुमारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सह विधान पार्षद अनामिका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक बिल का विरोध करने पर विपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला हाथ में लिये आक्रोश मार्च निकाला.

विज्ञापन

बरौनी. शनिवार की शाम भाजपा महिला मोर्चा बेगूसराय अध्यक्ष डाॅ रेखा कुमारी एवं भाजपा प्रदेश मंत्री सह विधान पार्षद अनामिका सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण विधेयक बिल का विरोध करने पर विपक्ष नेता राहुल गांधी का पुतला हाथ में लिये आक्रोश मार्च निकाला. आक्रोश मार्च कलमबाग चौधरी टोला से होते हुए राजेन्द्र रोड सेन्ट्रल बैंक मुहाने पर आकर समाप्त हुआ. जहां राहुल गांधी का पुतला दहन कर महिला कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया. आक्रोश मार्च को संबोधित करते हुए डाॅ रेखा कुमारी ने कहा कि जहां एक ओर केन्द्र सरकार महिला आरक्षण और महिला सशक्तिकरण की वक़लत करती है. वहीं विपक्ष की महिला शोषणकारी चेहरा बेनकाब हुआ है. जिसे देश की महिला कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. देश में लोकसभा, विधानसभा में महिला आरक्षण एवं सीट बढ़ोत्तरी मामले में विपक्ष बेनकाब हो गया है. वहीं प्रदेश मंत्री अनामिका सिंह ने कहा इतिहास गवाह है महिला अपने संघर्ष और त्याग के बल पर सबकुछ हासिल किया है और आगे भी करेगी. महिला ने पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर घर से लेकर देश सेवा और देश रक्षा में अपना सामर्थ्य सिद्ध किया है. विपक्ष द्वारा आरक्षण बिल विरोध एक राजनितिक स्टंट नहीं था बल्कि महिला के प्रति विपक्ष की क्या सोच है यह उजागर हुई है. पूरे देशभर में भाजपा समर्थित पार्टी महिला मोर्चा के द्वारा लगातार आरक्षण बिल विधेयक पास नहीं होने के बाद से विपक्षी पार्टी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला जा रहा है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन