ePaper

बलान नदी में स्नान के दौरान किशोर डूबा, खोजबीन जारी

Updated at : 27 Sep 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
बलान नदी में स्नान के दौरान किशोर डूबा, खोजबीन जारी

थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के बलान नदी में स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक बालक डूब गया.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र के रसीदपुर पंचायत के बलान नदी में स्नान करने के दौरान 13 वर्षीय एक बालक डूब गया. बालक की पहचान रसीदपुर पंचायत के वार्ड संख्या सात निवासी प्रमोद सहनी के 13 वर्षीय पुत्र अमन कुमार हुई है. लेकिन देर शाम तक बालक का शव बरामद नहीं हो सका. स्थानीय लोगों ने बताया कि रसीदपुर पंचायत के वार्ड सात निवासी बालक अपने दोस्तों के साथ रसीदपुर पुल घाट में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान पैर फिसल गया और उक्त बालक गहरे पानी में चला गया और डूब गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बालक डूब गया. बालक के डुबते ही बालक के दोस्तों ने घटना की सूचना आस पास के लोगो को दी. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के जुट गये. स्थानीय लोग बालक के शव का खोजबीन करने लगा. लेकिन बालक के शव का कहीं कोई अता पता नहीं चल सका. वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना बछवाड़ा थाना की पुलिस को दिया. वही पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ टीम को दी गयी, लेकिन देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंच सकी. सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन