भगवान श्रीराम का नाम लेने से नयी ऊर्जा का होता है संचार : विजय सिन्हा

Updated:
विज्ञापन
भगवान श्रीराम का नाम लेने से नयी ऊर्जा का होता है संचार : विजय सिन्हा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार की धरती पर भगवान श्रीराम के आगमन का लक्षण प्रकट होते रहता है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार की धरती पर भगवान श्रीराम के आगमन का लक्षण प्रकट होते रहता है. वे गुरुवार देर शाम बेगूसराय के रतनपुर में श्रीराम कथा का शुभारंभ करने आए थे. उन्होंने मेयर पिंकी देवी, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मेयर संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं स्थानीय नगर पार्षद पूजा देवी के साथ उद्घाटन किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मिथिला मां जानकी सीता की भूमि, शक्ति की भूमि है. जहां शक्ति का उद्भव हुआ, तभी तो प्रभु राम अयोध्या से आए. भगवान राम के नाम वाले इस यज्ञ की कृपा से नई ऊर्जा का संचार होगा. हम सब आराध्या भगवान राम का सीता की इस धरती पर जो अनुष्ठान कर रहे हैं. वह निश्चित रूप से देश को आगे बढ़ाएगा. हम लोग सौभाग्यशाली हैं कि यहां पूज्य संतों का सानिध्य प्राप्त हो रहा है. मां गंगा के तट पर रसराज दास जी द्वारा सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है. यह सुख संपन्नता का भाव भरेगा. महायज्ञ हमेशा सामाजिक सद्भाव बढ़ता है, सनातन संस्कृति और वसुधैव कुटुंबकम के भाव को मजबूती प्रदान करता है. यह भूमि पवित्रता के साथ होने वाले यज्ञ से आशीर्वाद प्राप्त करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन