51 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
51 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के समसीपुर गांव में शनिवार की रात छापेमारी के दौरान बछवाड़ा पुलिस ने 51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बछवाड़ा. थाना क्षेत्र की गोविंदपुर तीन पंचायत के समसीपुर गांव में शनिवार की रात छापेमारी के दौरान बछवाड़ा पुलिस ने 51 बोतल विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष परेंन्द्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि समसीपुर भीठ गांव में कुछ युवक अवैध शराब का धंधा कर रहा है. सूचना पर की गयी छापेमारी के दौरान समसीपुर भीठ गांव में छापेमारी कर सीताराम राय के पुत्र जगत लाल को उसके घर से विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त आरोपी के पास ब्लेंडर कम्पनी का 375 एमएल के 4 पीस, मुकाम्बो कंपनी का 180 एमएल के 40 पीस व एम्पेरियर ब्लू कंपनी का 180 एमएल के 07 पीस विदेशी शराव बरामद किया गया. पुलिस ने उक्त आरोपी से पूछताछ कर मद्यनिषेध अधिनियम के तहत करवाई करते हुए न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन