बेगूसराय में LNMU परीक्षा के लिए बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र, SDO और SDPO को भेजा गया कार्यक्रम

GD कॉलेज बेगूसराय की तस्वीर
Begusarai News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने CBCS सत्र 2025-29 के बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. बेगूसराय में परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं और 8 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होंगी.
Begusarai News : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस सत्र 2025-29 के बीए,बीएससी एवं बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है. जिले में परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षा कार्यक्रम की प्रतिलिपि संबंधित एसडीओ एवं एसडीपीओ को भी भेज दी गई है, ताकि सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जा सके.
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दो पालियों में होगी LNMU की परीक्षा
विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी.प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी. परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई से मेजर विषयों की परीक्षा शुरू होगी. प्रथम पाली में ग्रुप-ए के तहत इतिहास, एलएसडब्ल्यू, पर्शियन एवं एंथ्रोपोलॉजी तथा द्वितीय पाली में ग्रुप-बी के तहत अकाउंट, एचआरएम, मार्केटिंग, राजनीति शास्त्र,संस्कृत एवं मैथिली की परीक्षा होगी.
9 और 10 जुलाई को ग्रुप-C से ग्रुप-F विषयों की होगी परीक्षा
वहीं 9 जुलाई को प्रथम पाली में ग्रुप-सी के अंतर्गत भूगोल, जूलॉजी, दर्शनशास्त्र एवं अर्थशास्त्र तथा द्वितीय पाली में ग्रुप-डी के अंतर्गत बॉटनी, हिंदी, समाजशास्त्र, उर्दू, ग्रामीण अर्थशास्त्र एवं एआईएच एंड सी की परीक्षा आयोजित होगी. वहीं 10 जुलाई को प्रथम पाली में ग्रुप-ई के अंतर्गत मनोविज्ञान, भौतिकी, अंग्रेजी,संगीत एवं नाट्यशास्त्र तथा द्वितीय पाली में ग्रुप-एफ के अंतर्गत रसायनशास्त्र, गृह विज्ञान एवं गणित की परीक्षा ली जाएगी.
मेजर परीक्षा के बाद अन्य विषयों का विस्तृत शेड्यूल जारी
मेजर विषयों की परीक्षा समाप्त होने के बाद 11,13 एवं 14 जुलाई को माइनर विषयों की परीक्षा होगी. इसके बाद 15,16 एवं 17 जुलाई को एमडीसी, 18 एवं 20 जुलाई को एईसी, 21 एवं 23 जुलाई को वीएसी तथा 24 एवं 25 जुलाई को एसईसी विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
GD कॉलेज से SK महिला कॉलेज तक, परीक्षार्थियों के केंद्र निर्धारित
बेगूसराय जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के अनुसार जीडी कॉलेज में एसके महिला कॉलेज, एसबीएसएस कॉलेज में एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर, आरबीएस कॉलेज तेयाय में आरसीएसएस कॉलेज बीहट, एपीएसएम कॉलेज बरौनी में आरबीएस कॉलेज तेयाय, आरसीएस कॉलेज मंझौल में एसबीएसएस कॉलेज, एसके महिला कॉलेज में आरसीएस कॉलेज मंझौल तथा एमआरजेडी कॉलेज विष्णुपुर में जीडी कॉलेज के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे.
Also Read : सावन में गया जंक्शन पर मिलेगा बिना लहसुन-प्याज का भोजन, कांवरियों की सुविधा के लिए विशेष भोजन व्यवस्था लागू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










