Begusarai News : होली को लेकर बरौनी होकर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें, भीड़ को लेकर पुलिस की बढ़ी चौकसी

Begusarai News : रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा बरौनी स्टेशन होकर अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है.
बरौनी. रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा बरौनी स्टेशन होकर अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है. इस संबंधमें हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल (झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 08 मार्च को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 09 मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45बजे हावड़ा पहुंचेगी.
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने का लिया निर्णय
गाड़ी संख्या 03045/03046 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल (झाझा-बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के रास्ते 03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10 मार्च एवं 13 मार्च को हावड़ा से 23.00 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11मार्च एवं 14 मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45बजे हावड़ा पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03187/03188 कोलकाता-जयनगर-कोलकाता होली स्पेशल (झाझा-किउल-बरौनी- समस्तीपुर के रास्ते 03187 कोलकाता-जयनगर होली स्पेशल 07 मार्च को कोलकाता से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 13.50 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी में 03188 जयनगर-कोलकाता होली स्पेशल 08 मार्च को जयनगर से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 05.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वही दूसरी ओर होली पर्व के मौके पर बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बरौनी जंक्शन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है ताकि परदेश से आने वाले यात्रियों को सकुशल अपने घरों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. यात्रियों की भीड़ को लेकर पुलिस की टीम सभी प्लेटफॉर्मो और आस-पास के जगहों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. ज्ञात हो कि होली के मौके पर राज्य से बाहर के लोग बड़ी संख्या में बरौनी जंक्शन उतरते हैं और यहां से अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना होते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




