Begusarai News : जनता दरबार में भूमि विवाद के कई मामलों का हुआ निबटारा

Begusarai News : थाना परिसर डंडारी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 10 मामले की सुनवाई सीओ राजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया.
डंडारी. थाना परिसर डंडारी में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 10 मामले की सुनवाई सीओ राजीव कुमार एवं थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इसमें नौ पुराना एवं एक नया मामला शामिल है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि इनमें छह मामले का निष्पादन भी कर दिया गया है. शेष अन्य मामलों में आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है. मौके पर हल्का कर्मचारी सत्येंद्र कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, रुपेश कुमार सहित सभी अंचल अमीन उपस्थित थे. वहीं नावकोठी प्रतिनिधि के अनुसार अंचल के विभिन्न राजस्व गांवों में उत्पन्न भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद के दो नये मामले सुनवाई के लिए दर्ज किये गये. दर्ज मामले बेगमपुर के चांदनी देवी व श्रवण महतो,समसा के नारायण महतो व राजकुमार महतो का है.नारायण महतो की जमीन का अंचल अमीन द्वारा पैमाइश किया गया.इसके बावजूद भी राजकुमार पोद्दार उक्त विवादित जमीन को नहीं छोड़ रहे हैं.
रैयती जमीन पर घर बनाने से रोकने का मामला
बेगमपुर में द्वितीय पक्ष श्रवण महतो द्वारा चांदनी देवी को इनके रैयती जमीन पर घर बनाने से रोक रहे हैं.वहीं पुराने मामले की सुनवाई के दौरान तीन मामले निष्पादित किये गये.निष्पादित मामले में सैदपुर के पुनम देवी व नंदकिशोर चौधरी को आपसी बंटवारा हेतु सक्षम न्यायालय में जाने का निर्देश दिया गया तो महेशवाड़ा के राजकुमार मिश्र व पंकज महाराज के विवादित जमीन का वाद कोर्ट में लंबित होने,पहसारा के नीरज कुमार व जोगी सिंह के विवादित जमीन का अंचल अमीन द्वारा पैमाइश कराने का आदेश देते हुए निष्पादित कर दिया गया है.निष्पादन हेतु आठ मामले पेंडिंग रह गए हैं.सुनवाई किये गये मामले में समसा के राज कुमार महतो बनाम राम नन्दन महतो,रमौली के सिकन्दर महतो व सुलाम यादव, बभनगामा के राजेंद्र सिंह व कृष्ण नन्दन पंडित, जीतपुर के अमरजीत पोद्दार व नागो तांती का है.मौके पर राजस्व कर्मचारी संजय कुमार,कार्य पालक सहायक अमरजीत कुमार आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




