ePaper

गंगा नदी में नहाने के दौरान सात वर्षीय बच्चा डूबा, खोजबीन जारी

Updated at : 10 May 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा नदी में नहाने के दौरान सात वर्षीय बच्चा डूबा, खोजबीन जारी

थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत भवानंदपुर गंगा घाट पर नहाने के क्रम में एक सात वर्षीय बच्चे के डूब जाने का मामला शनिवार की दोपहर प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

बलिया. थाना क्षेत्र के भवानंदपुर पंचायत अंतर्गत भवानंदपुर गंगा घाट पर नहाने के क्रम में एक सात वर्षीय बच्चे के डूब जाने का मामला शनिवार की दोपहर प्रकाश में आया है. डूबे बच्चे की पहचान खगड़िया जिले के मथार दियारा निवासी भूपन यादव का सात वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भवानंदपुर निवासी शिव यादव की पत्नी आदित्य कुमार अपनी माता कुमकुम देवी के साथ शनिवार की सुबह ही भवानंदपुर पहुंचा था. जहां नानी शिव यादव की पत्नी क़ंचन देवी की मृत्यु शुक्रवार की रात हो गयी थी. जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था. शनिवार की दोपहर वह गांव के अन्य बच्चों के साथ भवानंदपुर गंगा घाट पर नहाने चला गया. कुछ ही देर बाद उसकी डूबने की सूचना परिजनों को मिली. परिजन बदहवास आनन फानन में गंगा घाट पर पहुंचे. जहां स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन शुरू कर दी गयी. घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा सीओ रवि कुमार एवं थानाध्यक्ष विकास कुमार राय को दिया गया. जिस सूचना पर सीओ के द्वारा गोताखोर की टीम भेज खोजबीन शुरू करायी गयी. लेकिन देर शाम तक बालक का शव नहीं मिल सका. बताया जाता है कि डूबे बालक चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर था. जिसके एक बड़े भाई एवं दो बहन भी है. घटना के बाद माता कुमकुम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना पाकर लॉजपा नेता सुरेंद्र विवेक भी घटनास्थल पर पहुंचे गहरी संवेदना व्यक्त की.

नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था आदित्य

बताया जाता है कि भगवान आनंदपुर निवासी शिव यादव की पत्नी कंचन देवी की लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की रात निधन हो गया था की सूचना मिलने पर माथार दियारा से अपनी माता के साथ नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था लेकिन नियति को क्या पता था कि उसकी भी मौत हो जायेगी.

बन रही थी अर्थी, इसी बीच डूबने की आयी खबर

भवानंदपुर निवासी शिव यादव की पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी परिजनों के द्वारा की जा रही थी. जिसकी अर्थी बनायी जा रही थी. इसी बीच अचानक नाती के डूबने की खबर से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. ग्रामीणों में गम का माहौल उत्पन्न हो गया. गंगा घाट पर सैकडो़ं लोगों की भीड़ जमा हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन