Begusarai News : समस्तीपुर ने खगड़िया को 37 रनों से किया पराजित

Updated at : 07 Mar 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Begusarai News : समस्तीपुर ने खगड़िया को 37 रनों से किया पराजित

Begusarai News : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और समस्तीपुर के बीच खेला गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए सीनियर वनडे हेमन ट्रॉफी सेंट्रल जोन का आज का मुकाबला खगड़िया और समस्तीपुर के बीच खेला गया. जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए समस्तीपुर की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 249 रन बनाया. समस्तीपुर की ओर से आदित्य कुमार ने 44 रन आदर्श कुमार ने 30 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर मोहम्मद मोएज अहमद ने 3विकेट और कुंदन निशाद ने 2 विकेट प्राप्त किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम ने 46 ओवर में सभी विकेट खोकर 212रन ही बना सकी.

समस्तीपुर के आदर्श बने मैन ऑफ द प्लेयर

खगड़िया की ओर से राजा विशाल ने 42 रन बनाए और विश्वप्रिय ने 32 रन बनाए. वहीं पर गेंदबाजी करते हुए समस्तीपुर की ओर से आदर्श कुमार 4 विकेट और सुमन कुमार ने 3 विकेट प्राप्त किए मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार आदर्श कुमार को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हसन और दिलीप झा थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे. 8 मार्च को अगला मुकाबला समस्तीपुर और बेगूसराय के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन