बेगूसराय के परना स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं  को जागरूक करते विशेषज्ञ  | Prabhat Khabar Network

छात्र-छात्राओं  को जागरूक करते विशेषज्ञ  | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय ग्रामीण क्षेत्र के परना उच्च राजकीय माध्यमिक विद्यालय में 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Sakhi Varta Awareness Program Begusarai : बेगूसराय ग्रामीण क्षेत्र के उच्च राजकीय माध्यमिक विद्यालय, परना में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के तत्वावधान में 'सखी वार्ता' जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को महिला एवं बाल सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई.

Begusarai News : महिला सुरक्षा और सरकारी योजनाओं पर किया गया जागरूक

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार, काउंसलर स्वीटी कुमारी और मिली कुमारी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. साथ ही महिलाओं और बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

साइबर अपराध से बचाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 और साइबर क्राइम टोल फ्री नंबर-1930 के बारे में जानकारी दी. इसके अलावा नशा मुक्ति और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर भी जागरूक किया गया.

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया. वक्ताओं ने छात्रों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की.

छात्र-छात्राओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की. अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया.


विज्ञापन
Bipin Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन