सेंट्रल जोन बीसीए में श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा की टीम विजयी

Updated:
विज्ञापन
सेंट्रल जोन बीसीए में श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा की टीम विजयी

बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा ने खगड़िया को दो विकेट से हराया.

विज्ञापन

बेगूसराय. बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस श्यामल सिन्हा अंडर-16 के मुकाबले में सहरसा ने खगड़िया को दो विकेट से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रनों का स्कोर खड़ा किया. जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान अमन ने 38 और प्रभात ने 31 रनों की पारी खेली. सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए स्पर्श, आरिज़ और दीपक ने 3-3 विकेट प्राप्त किये. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य को 37वें ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. सहरसा की ओर से रेहान ने 41, आयुष और शंभू ने 28-28 रनों का योगदान दिया. खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज दो और सिद्धार्थ ने एक विकेट प्राप्त किया. शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सहरसा के खिलाड़ी रेहान को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीसीए पैनल के अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और जितेंद्र कुमार ने दिया. स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे. मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल का मुकाबला बेगूसराय बनाम खगड़िया के बीच सुबह आठ बजे से खेला जायेगा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन