Begusarai News : कुख्यात रणवीर पर 25 व रंजीत महतो की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित

Begusarai News : जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी मनीष अब एक्शन मोड में आ गये हैं.
नावकोठी. जिले में फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी मनीष अब एक्शन मोड में आ गये हैं. वारंट, कुर्की के बाद इनाम की घोषणा कर अपराधियों के गिरेबान तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा पंचायत के दो शातिर अपराधी सरगना के फरार रहने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी पर पुलिस ने इनाम घोषित किया है. रणवीर महतो और रंजीत महतो की गिरफ्तारी में सहयोग करने वालों के लिए इनाम घोषित किया है. रणवीर महतो की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये वही रंजीत महतो के गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है. हालांकि इस गिरफ्तारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी को भी पुलिस अवार्ड देने की बात बतायी गयी है.
रणवीर महतो पर नावकोठी थाने में छह, बखरी में दो व डंडारी में एक मामला है दर्ज
गौरतलब हो कि रणवीर महतो पर नावकोठी थाना में आधा दर्जन एवं बखरी में दो और डंडारी थाना में एक मामले दर्ज हैं. नावकोठी कांड संख्या 95/18, 14/20, 121/19,110/19, 131/19 सहित हेमा मौर्य मुखिया हत्याकांड सहित रंगदारी अवैध हथियार रखना मारपीट आदि का मामला है. बखरी थाना कांड संख्या 236/24 एवं 468/24 के तहत कांड दर्ज है. यह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है.अपने गिरोह का बागडोर थामें हुआ है.हत्या, लूट सहित कई संगीन मामलों में रंजीत महतो की हो रही तलाश
दूसरी तरफ रंजीत महतो हालांकि जमानत पर जेल से बाहर निकले हैं, लेकिन इस पर नावकोठी थाना में कुल 10 मामले दर्ज हैं. इस पर हत्या लूट एवं अवैध हथियार रखने का मामला है.हालांकि अवैध शराब के कारोबार में पुलिस को इसकी तलाश है.पुलिस सूत्रों के मुताबिक बमबम महतो गिरोह एवं रंजीत महतो के साथ जारी गंडक नदी के किनारे जमीन पर कब्जा तथा गैंगवार में एक दूसरे के परिवार से मारे गये परिजनों के प्रतिशोध का नतीजा बताया. फिलहाल रणवीर महतो का पिता हरिनंदन महतो जेल से बाहर जमानत पर आये हैं. वहीं रंजीत महतो भी जमानत पर जेल से बाहर निकाला है, लेकिन बमबम महतो जेल में है. बमबम महतो के जेल में रहने के कारण उनके गिरोह का संचालन रणवीर महतो के हाथों है. दोनों गिरोह के परस्पर प्रतिशोध में अब तक एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. दोनों गिरोह की आपराधिक गतिविधि डंडारी परिहारा बखरी और नावकोठी थाना के लिए सिरदर्द बना रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




