ePaper

Road Accident: बेगूसराय में पूर्व सैनिक समेत दो लोगों को अज्ञात वाहनों ने रौंदा, मौके पर मौत

Updated at : 27 Jun 2024 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News :

Muzaffarpur News :

Road Accident: बेगूसराय जिले में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. रिटायर आर्मी मैन को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, तो दूसरी ओर नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप एनएच 31 पर एक महिला की कुचलने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Road Accident: बेगूसराय. जिले में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया, वहीं नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप एनएच 31 पर हादसे में एक महिला की मौत हो गई. इस हादसे में एक बच्ची के घायल होने की भी सूचना है. दोनों मामलों में पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे

पहली घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के पास एनएच- 31 पर हुई. यहां एक अज्ञात वाहन ने रिटायर आर्मी मैने को रौंद दिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रक वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय महेंद्र झा के 45 वर्षीय बेटे नवीन कुमार झा के रूप में हुई. नवीन कुमार झा पपरौर स्थित एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी देवना चौक पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है. नवीन 2012 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे. आर्मी से रिटायर होने के बाद पपरौर स्थित एचपीसीएल में लगभग 5 साल से गार्ड की नौकरी करते थे. मृतक नवीन कुमार झा मूल रूप से खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द वार्ड 2 का रहने वाले थे. बेगूसराय के हर्रक में अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहता था.

Also Read: Electricity In Bihar: नबीनगर सुपर थर्मल के विस्तार को मंजूरी, 800 मेगावाट की लगेंगी तीन नयी इकाइयां

12 साल की बच्ची घायल

दूसरी घटना नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर के समीप एनएच 31 की है. वहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के सैदपुर के रहने वाले अनिल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी रूमा देवी के रूप में हुई है. हादसे में 12 वर्षीय पुत्री सोनम कुमारी गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच चल रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन