Begusarai News : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के मुद्दे पर आंदोलन करेगा रालोमो

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News : संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के मुद्दे पर आंदोलन करेगा रालोमो

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा बेगूसराय परिसदन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन बागची ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जन आंदोलन किया जायेगा.

विज्ञापन

बेगूसराय. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के द्वारा बेगूसराय परिसदन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गयी. पार्टी के प्रदेश महासचिव चंदन बागची ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार के मुद्दे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में जन आंदोलन किया जायेगा. इसी के तहत आज पूरे बिहार में प्रेस वार्ता की जा रही है. उन्होंने कहा कि परिसीमन का निर्धारण नहीं होने से क्षेत्र और जनता का नुकसान हो रहा है. परिसीमन का उद्देश्य राज्यों के लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या आबादी के अनुसार निर्धन करना है जिससे विकास को रफ्तार मिलेगी. पिछले दिनों बाल्मीकि नगर में आयोजित तीन दिवसीय मंथन शिविर में पार्टी की ओर से इस आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गयी है, क्योंकि, परिसीमन सुधार नहीं होने के वजह से विकास का लाभ जितना जनता को मिलना चाहिये. उतना नहीं मिल पा रहा है. उपेंद्र कुशवाहा ने संकल्प लिया है कि संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार करके रहेंगे. इसके लिए पार्टी संघर्ष के लिए तैयार है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी वर्मा, जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी विधान प्रियरंजन, रमेश सिंह, प्रदेश महासचिव सह मुखिया संघ प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर दास, जिला सचिव किशोर कुमार सिंह, तरुण कुमार रोशन, युवा जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार कुशवाहा, पूर्व जिला पार्षद हेमंत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन