ePaper

ताइक्वांडो के बालिका वर्ग में अंडर-22 किलो भार में रिमझिम ने स्वर्ण पदक जीता

Updated at : 07 Oct 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
ताइक्वांडो के बालिका वर्ग में अंडर-22 किलो भार में रिमझिम ने स्वर्ण पदक जीता

रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र मे बेगूसराय जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के द्वारा जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र मे बेगूसराय जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के द्वारा जिला स्तरीय स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया. इसमे ताइक्वांडो एवं बास्केटबॉल खेल का बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ताइक्वांडो प्रतियोगिता मे जिले के लगभग 300 बालक-बालिका अंडर-14,17 व 19 वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि प्रथम दिन अंडर 14 वर्ग के बालक-बालिका का मैच करवाया गया. जिसमें बालिका वर्ग में अंडर 22 किलोग्राम में रिमझिम कुमारी ( अनुसूचित स्कूल पोखरिया) ने स्वर्ण पदक, अंडर 24 किलो भार मे छोटी कुमारी (एस.भी.आर 2 स्कूल) ने स्वर्ण पदक व निकिता शर्मा (माउंट लिट्रा स्कूल, उलाव) ने रजत पदक, अंडर 26 किलोग्राम में आराधना कुमारी (उ एच एस अमीराबाद) ने स्वर्ण, शिवानी कुमारी (अनु.सू. स्कूल पोखरिया) ने रजत,अंजली कुमारी (माउंट लिट्रा स्कूल) ने कांस्य, अंडर 29 किलो में कीर्ति कुमारी (एम. एस मधुरापुर) स्वर्ण, प्रीति कुमारी (म. वि. सोकहारा) ने रजत, सोनी कुमारी (अनु.सू. पोखरिया) ने रजत, अंडर 32 किलो में राधा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने स्वर्ण, सृष्टि कुमारी (रा. म. वि. सफापुर) ने रजत, राधा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने कांस्य, अंडर 35 किलो में साधना कुमारी (न्यू ग्रीन वुड पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण, शीतल कुमारी (जी एम एस अनु. पोखरिया) रजत, चंदा कुमारी (जी एम एस अनु.सू. पोखरिया) ने रजत, अंडर 38 किलो में स्तुति (माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल) ने स्वर्ण, रागनी कुमारी (यू एच एस कलावती बर्बिधि) ने रजत, स्वर्णिका कुमारी (डी ए वी पब्लिक स्कूल) ने कांस्य, अंडर 38 किलो में सिद्धि कुमारी (भी. के. पी. एस. बरौनी) ने स्वर्ण, स्मित कुमारी (यू एच एस कलावती) ने रजत, सोनाक्षी कुमारी (उड़ान स्कूल) ने कांस्य जीता तथा बालक वर्ग मे बालक वर्ग मे अंडर 25 किलो में रोशन कु. (एम. वि. कॉलेजट) ने स्वर्ण, आदित्य राज (विद्या नॉलेज पार्क) ने रजत, अंडर 27 किलो में आयुष कु. (एम एस सोकहारा) ने स्वर्ण, सुमंत कु. (माउंट लिट्रा स्कूल) ने रजत , मो अदनान (विद्या नॉलेज पार्क) ने कांस्य, अंडर 32 किलो में दिवांशु राज (संत जॉर्ज हाइ स्कूल) ने स्वर्ण, मनीष कुमारी (ओमर 2 स्कूल तेघड़ा) ने रजत, अमन डी. ए. वी. एन एच 28 ने कांस्य, अंडर 38 किलो में आयुष बनर्जी (माउंट लिट्रा स्कूल) ने स्वर्ण, आनंद कु. (संत जॉर्ज स्कूल) ने रजत, अभिनव राज (आर एम एस बीहट) ने कांस्य जीता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन